विज्ञापन

बड़की भाभी

Jaychand Prajapati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वह सींचती है घर को
        
                                                    
                            
अपने मेहनत से
भोर में ही उठ जाती है
कुछ बाकी सी नींद रह जाती है

फिर भी उठती है
नींद में कुछ करते नजर आती है

घर के कूड़े को
एक तरफ करती हुई

पल्लू को खोंसते हुये
कुछ घरेलू काम में
वह व्यस्त नजर आती है

कुछ नाश्ते के लिए
चूल्हों पर फूंक मारती है

कई फूंक मारने पर
तब जलती हैं लकड़ियाँ

पूरा चेहरा
धुएँ से भर जाता है

सेंकती तवे पर रोटियां
पसीने से भीगी वह

ऊपर से ब्लाउज का
दो बटन खोल कर रखती है

ताकि हवा की लहरों से
कुछ ठंडई मिल जाये

पर बेचारी
पोंछती पसीने को

परोसती खाने को
सब को खिलाकर

बची सब्जियों को लेकर
रोटियां तोड़ती
कुछ कौर खाती

सास मांग लेती एक गिलास पानी
खाना छोड़कर
संस्कार निभाती बेचारी

जब भी खाने बैठती
किसी काम को करने का आदेश मिलते ही

बिना शिकायत किये
झटपट दौड़ पड़ती

समय के प्रवाह में
ऐसे ही कट रही है

जिम्मेदारियों के बीच
बड़की भाभी का दिन

 
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile