विज्ञापन

रायबरेली में कहर

jai shree

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी एक गलती भारी पड़ी है ,
        
                                                    
                            
मेरे शहर में भी आफ़त खड़ी है ।

जहां फूल गुलशन के फिर से महकते ,
उन्हीं गलियों में फिर जंजीरें जड़ी हैं ।

धूमिल हुई सारी कोशिशें सभी की ,
ना जाने नाटक की कैसी कड़ी है ।

जाहिल ही होगा वो पूरा का पूरा ,
जिससे हुई ये आफत बड़ी है ।

तेरी इस इबादत को क्या समझे 'सायक'.
जो ये भी ना समझे ये दुख की घड़ी है ।

- जय श्री सैनी 'सायक'

 हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile