विज्ञापन

तुम में, तुम से, तुम पर ही, मेरी दुनिया पूरी हो जाती हैं।।

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हारे साथ खामोश भी रहूँ, तो बातें पूरी हो जाती हैं,
        
                                                    
                            
तुम में, तुम से, तुम पर ही, मेरी दुनिया पूरी हो जाती हैं।।

न कोई माँग है, न कोई शिकायत, बस तेरा साथ काफी है,
तेरे चरणों में बैठकर ही, मन को शांति मिल जाती है।।

दुनिया की भीड़ में भी, जब मन अकेला हो जाता है,
तेरा नाम लेते ही, मेरा मन फिर से खिल जाता है।।

लोगों से कहकर थक गया, किसी ने पूरी बात न समझी,
तेरे सामने चुप रहने पर भी, तूने हर बात समझ ली।।

तू ही मेरी प्रार्थना है, तू ही मेरी पूजा है,
तेरे बिना यह जीवन, सूखे पत्ते जैसा दूजा है।।

जब कोई साथ न दे, जब सब अपने छूट जाते हैं,
तब तेरी कृपा से ही, बिगड़े काम बन जाते हैं।।

मैं जानता हूँ, तू हर पल, मेरे साथ चलता है,
गिरता हूँ जब भी मैं, तेरा ही हाथ सँभालता है।।

न मुझे स्वर्ग चाहिए, न मुझे मोक्ष की चाह है,
बस जन्म-जन्म तेरे चरणों में, यही मेरी सच्ची राह है।।

सुख में तेरा धन्यवाद करूँ, दुःख में तेरा ही ध्यान करूँ,
हर साँस में तेरा नाम रहे, यही जीवन भर का काम करूँ।।

तुम्हारे साथ खामोश भी रहूँ, तो बातें पूरी हो जाती हैं,
तुम में, तुम से, तुम पर ही, मेरी दुनिया पूरी हो जाती हैं।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
46 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile