विज्ञापन

शांत, स्थिर, निःसंकल्प होकर, तेरे आनंद में विश्राम करता हूँ

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "संकल्प से निःसंकल्प तक"
        
                                                    
                            

हे ईश्वर! मन में उठा पहला स्पंदन, जो कहे यह मेरा हो, वही संकल्प है,
संकल्प ही समस्त कर्मों का मूल है, यही संसार का विकल्प है।।

संकल्प से विकल्प जन्म लेता है, विकल्प से फिर नया संकल्प आता है,
इसी क्रम से संसार का चक्र, निरंतर चलता जाता है।।

पहला तामसिक संकल्प है, जो बंधन का ही कारण है,
मैं शरीर हूँ, मैं भोगी हूँ, भय और बदले का ही धारण है।।

दूसरा राजसिक संकल्प है, जो निरंतर दौड़ लगाता है,
मुझे और चाहिए, मुझे बड़ा बनना है, यही मन को भटकाता है।।

तीसरा सात्विक संकल्प है, जो मुक्ति का द्वार खोलता है,
मैं आत्मा हूँ, मैं साक्षी हूँ, अहं ब्रह्मास्मि यही बोलता है।।

इन तीनों से परे चौथी अवस्था, निःसंकल्प कहलाती है,
जहाँ कोई संकल्प शेष न रहे, वही मोक्ष कहलाती है।।

मैं भी मोक्ष मार्ग का पथिक हूँ, यही मेरी प्रार्थना है,
मेरा मन हर क्षण, हर स्थान पर, शिव, शुभ, कल्याणकारी हो, यही कामना है।।

यह मन प्रज्ञान, चेतना और धैर्य को, धारण करने वाला हो,
शुभ दिव्य कर्मों को करने वाला, सदा चलने वाला हो।।

हृदय की वेदी में तामसिक-राजसिक की, आहुति मैं देता हूँ,
मैं शरीर नहीं, आत्मा हूँ, मैं कर्ता नहीं, साक्षी हूँ, यही बोध लेता हूँ।।

इस सात्विक संकल्प को भी, तेरे चरणों में समर्पित करता हूँ,
शांत, स्थिर, निःसंकल्प होकर, तेरे आनंद में विश्राम करता हूँ।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
57 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7729 कविताएं

View Profile