विज्ञापन

मनुष्य को मनुष्य बनाकर, उसे देवत्व तक पहुँचाते हैं।।

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सनातन धर्म में जीवन का, सोलह संस्कारों से श्रृंगार है,
        
                                                    
                            
जन्म से लेकर मृत्यु तक, यही संस्कृति का आधार है।।

पहला संस्कार गर्भाधान है, पवित्र संकल्प से संतान का आह्वान है,
स्वस्थ, गुणवान संतान हो, यही माता-पिता का वरदान है।।

दूसरा पुंसवन कहलाता है, गर्भ में शिशु की रक्षा करता है,
तीसरे माह में किया जाता, माँ के मन को धैर्य देता है।।

तीसरा सीमन्तोन्नयन है, माँ के मन को शांति देता है,
छठे से आठवें माह तक, शिशु को सुरक्षा का कवच देता है।।

चौथा जातकर्म है, जन्म पर शिशु का स्वागत होता है,
मधु-घृत चटाकर, सबका आशीर्वाद उसे प्राप्त होता है।।

पाँचवाँ नामकरण है, दसवें-बारहवें दिन नाम मिलता है,
नाम से ही जीवन में, व्यक्ति की पहचान बनती है।।

छठा निष्क्रमण है, शिशु पहली बार बाहर आता है,
सूर्य-चंद्र के दर्शन कर, प्रकृति से नाता जोड़ जाता है।।

सातवाँ अन्नप्राशन है, छठे माह में अन्न चखाया जाता है,
खीर की पहली बूँद से, जीवन का नया स्वाद पाया जाता है।।

आठवाँ चूड़ाकर्म है, मुंडन से सिर हल्का किया जाता है,
पुराने संस्कार उतारकर, नए जीवन का शुभारंभ किया जाता है।।

नौवाँ कर्णवेध है, कान छेदकर सतर्क किया जाता है,
स्वास्थ्य और सुनने की शक्ति से, जीवन को सजाया जाता है।।

दसवाँ विद्यारंभ है, अक्षर ज्ञान से दीप जलाया जाता है,
गुरु के चरणों में बैठकर, विद्या का पहला पाठ पढ़ाया जाता है।।

ग्यारहवाँ यज्ञोपवीत है, जनेऊ धारण कर अनुशासन आता है,
ब्रह्मचर्य और अध्ययन से, जीवन का मार्ग सजाया जाता है।।

बारहवाँ वेदारंभ है, वेद-शास्त्र का अध्ययन शुरू होता है,
ज्ञान की गंगा में डूबकर, मन का अंधकार दूर होता है।।

तेरहवाँ केशान्त-गोदान है, युवावस्था में प्रवेश कराता है,
आत्म-संयम और उत्तरदायित्व का, सच्चा पाठ पढ़ाता है।।

चौदहवाँ समावर्तन है, गुरुकुल से घर वापसी होती है,
शिक्षा पूर्ण कर, गृहस्थ जीवन की तैयारी होती है।।

पंद्रहवाँ विवाह है, दो आत्माओं का पवित्र मिलन है,
धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष का, साथ-साथ किया संकल्प है।।

सोलहवाँ अन्त्येष्टि है, अंतिम विदाई का सम्मान है,
आत्मा की शांति के लिए, यही अंतिम संस्कार महान है।।

ये सोलह संस्कार ही तो, जीवन को सुंदर बनाते हैं,
मनुष्य को मनुष्य बनाकर, उसे देवत्व तक पहुँचाते हैं।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
 
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile