आज समाज में सफलता की, परिभाषा बदल गई है,
जो अधिक कमा ले वही सफल, यही धारणा बन गई है।।
जो अधिक प्रसिद्ध हो जाए, वही महान कहलाता है,
जिसके पास साधन अधिक हों, वही सम्मानित कहलाता है।।
पर इस चमक-दमक के बीच, एक प्रश्न अनुत्तरित है,
क्या शोषण से मिली कामयाबी, सच में सफलता कहलाती है।।
यदि सफलता के पीछे, दूसरों का शोषण छिपा हो,
परिवार की उपेक्षा हो, सिद्धांतों से समझौता किया हो।।
तो क्या उसे वास्तव में, सफल कहा जा सकता है,
क्या ऊँचे शिखर पर बैठा व्यक्ति, सच्चा मानव कहला सकता है।।
सफलता की ऊँचाई केवल इससे, नहीं मापी जाती है,
मनुष्य कितना ऊपर पहुँचा, इससे नहीं आँकी जाती है।।
बल्कि इससे तय होती है, उस शिखर तक पहुँचने के लिए,
उसने कितना नीचे गिरना, स्वीकार किया है अपने लिए।।
जो अपनों को रौंदकर आगे बढ़े, वो जीत नहीं हार है,
जो नैतिकता बेचकर धन कमाए, वो सफलता नहीं, बेकार है।।
सच्ची सफलता वही है, जो आत्मसम्मान पर खड़ी हो,
शांति और नैतिकता की, मजबूत नींव पर खड़ी हो।।
धन तो आनी-जानी चीज है, आज है कल नहीं रहेगा,
पर चरित्र की ऊँचाई, सदा सबके दिल में रहेगा।।
इसलिए ऊँचा उठो, पर गिरकर नहीं, उठकर उठो,
सिद्धांतों पर चलकर, सबका सम्मान करके उठो।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा