विज्ञापन

इसलिए स्वस्थ रहो, मस्त रहो, अपनों संग अपना ध्यान रखो

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "रिटर्न टिकट कन्फर्म है"
        
                                                    
                            

रिटर्न टिकट हम सबकी कन्फर्म है, जाना सबको एक दिन होगा,
इसलिए जीते जी मानवता हित, कुछ अच्छा करके ही जाना होगा।।

प्रबुद्ध बनकर अपना स्थान बनाओ, अहंकार से दूर रहो,
सामर्थ्य भर जग के उत्थान में, अपना सच्चा योगदान दो।।

कोए को कोई सफेद बताए तो, बहस में शक्ति मत गँवाओ,
उसका सफेद उसे मुबारक, तुम अपने काले से ही काम चलाओ।।

किसका कब बुलावा आ जाए, इसका किसी को ज्ञान नहीं,
इसलिए इच्छा को सीमित रखो, रखो कोई अभिमान नहीं।।

अपनों हित सामर्थ्य भर, जितना बन सके करते जाओ,
पर किसी के खातिर कभी भी, अपना स्वाभिमान मत गँवाओ।।

जब तक स्वार्थ सधता है, तभी तक लोग परवाह करते हैं,
स्वार्थ सधते ही सारे रिश्ते, पल में ही बदल जाते हैं।।

दुनिया अपनी गति से चलेगी, तुम्हारे बिना भी थमेगी नहीं,
तुम्हारे जाने से कहीं भी, कोई भूचाल आने वाली नहीं।।

जिसके लिए जितने कीमती थे, उतना ही शोक मनाया जाएगा,
फिर सब अपने काम पर लौटेंगे, यही सत्य समझ आ जाएगा।।

अगली पीढ़ी की चिंता छोड़ो, सब अपनी राह बना लेंगे,
तुम निश्चिंत रहो, वे भी अपना जीवन सँभाल लेंगे।।

इसलिए स्वस्थ रहो, मस्त रहो, अपनों संग अपना ध्यान रखो,
अपना ध्यान स्वयं रखना है, इसका भार किसी और पर मत रखो।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7717 कविताएं

View Profile