विज्ञापन

पुरानी बातों को बोझ नहीं, अनुभव की तरह इस्तेमाल करो

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "मानसिकता ही पहचान है"
        
                                                    
                            

व्यक्तित्व कैसा है, यह तो महत्वपूर्ण है ही,
पर मानसिकता कैसी है, वो उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है।।

सुंदर चेहरा कुछ पल को, सबको अच्छा लगता है,
सुंदर विचार ही सदा, सबके दिल में बसता है।।

स्वीकार करने की हिम्मत हो, और सुधार की नीयत हो,
तो हर भूल से इंसान, बहुत कुछ सीख लेता है।।

जो अपनी गलती मान ले, वही सबसे बड़ा होता है,
जो गलती पर अड़ जाए, वही जीवन में छोटा होता है।।

ज़िन्दगी बेहतर तब होती है, जब आप खुश होते हैं,
ज़िन्दगी बेहतरीन तब होती है, जब आपकी वजह से लोग खुश होते हैं।।

अपने लिए तो सभी जीते हैं, इसमें क्या बड़ी बात है,
दूसरों के लिए जीकर देखो, यही जीवन की सच्ची सौगात है।।

हम भले ही बुरे कर्म करके, दुनिया वालों से बच जाएँ,
पर परमात्मा के कर्म-फल के कानून से, कभी नहीं बच पाएँ।।

दुनिया की अदालत से, शायद तुम बच भी जाओगे,
पर अपने मन की अदालत में, तुम कहाँ भाग जाओगे।।

ज़िन्दगी वो हिसाब है, जिसे पीछे जाकर सही नहीं किया जा सकता,
इसलिए आज में ही सुधार करो, कल पर इसे टाला नहीं जा सकता।।

पुरानी बातों को बोझ नहीं, अनुभव की तरह इस्तेमाल करो,
सही मानसिकता से जियो, तो हर दिन को खूबसूरत बना लो।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile