विज्ञापन

अराजकता एक राष्ट्र तबाह कर जाती है।

Hema Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अराजकता मानव की सबसे बड़ी भूल होती है।
        
                                                    
                            
अराजकता एक राष्ट्र को तबाह कर देती है।
जो इस पथ पर चल पड़ा उसे अपने साथ चला लेती है,
क्योंकि इसके पैर नहीं होते हैं, हम ही इसे बढ़ाते हैं।
सुन्दर महल से एक राज्य को खंडहर बनाते है,
अपने उसूलों की पक्की होती है।
अराजकता मानव की सबसे बड़ी भूल होती है।
अराजकता एक राष्ट्र को तबाह कर जाती है।
जब-जब ये किसी के अन्दर आती है,
पूरे जीवन चक्र को तबाह कर जाती है।
बुरी ये नहीं, बुरे हम हो जाते हैं,
सही और गलत को नहीं पहचान पाते हैं।
छोटी सी आँधी भी बहुत बार बवंडर बन जाती है,
अराजकता ही एक राष्ट्र को तबाह कर जाती है।
ज्ञानता अज्ञानता में पल में बदल जाती है,
उज्ज्वल भविष्य की भोरता अन्धकार में बदल जाती है।
सोचने-समझने का ज्ञान नहीं होता,
गरिमा पर अधिकार नहीं होता,
अपमान के बोल चारों ओर होते हैं।
दूसरो की सोच के रास्तों पर जब हम चलने लगते हैं
अराजकता आने से पहले की आहट बहुत छोटी सी होती हैं।
अराजकता मानव की सबसे बड़ी भूल होती है।
अराजकता एक राष्ट्र को तबाह कर जाती हैं।
यह एक दूसरे से ही बढ़ती है,
और धीरे-धीरे सबको जकड़ लेती है।
क्या दिन और क्या रात पता नहीं होता,
क्या हमारे पास था बाद हर कोई यह सोचता,
जिसने भी इसे देखा वह अराजकता कभी नहीं लाता,
हर समय अराजकता से दूर रहने की बात है बताता।
तो फिर भी क्यों इस पर चल जाते हैं,
फिर अपनी ही गलतियों पर पछताते हैं।
अराजकता मानव की सबसे बड़ी भूल होती है,
अराजकता एक राष्ट्र तबाह कर जाती है।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile