विज्ञापन

सीमा पर ही नजर गड़ाएं

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            देखो
        
                                                    
                            
शत्रु की
गतिविधियां
सीमा के
इस पार न आएं।
सीमा का भूगोल
न बिगड़े
सीमा पर ही
नजर गड़ाए।
अहिंसा के
मंत्र को छोड़ो
नया-नया हथियार
उठाएं ।
गलवान से सीखा
हमने,
डोकलाम से सीखा
हमनें
एक इंच ना भूमि
गवाएं
सीमा पर ही
नजर गड़ाए ।
चाहे सर्दी
चाहे गर्मी
जल में
थल में
और व्योम में
अपनी हलचल
रोज बढ़ाएं
सीमा पर ही
नजर गड़ाएं।
अग्नि
नाग
त्रिशूल की
क्षमता
अनुप्रयोग से
और बढ़ाएं
देखें शत्रु
की पंडुब्बी
हिन्द महासागर में
जाएं
सीमा पर ही
नजर गड़ाएं।।

- हंस नाथ यादव 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all