विज्ञापन

अब तिरे शेर भी दुनिया को दमदार नज़र आते हैं।

Gyaneshwar Anand

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सब यहाँ यूँ तो बड़े साहिब-ए-किरदार नज़र आते हैं,
        
                                                    
                            
पर हर इक चेहरे के पीछे कई अफ़्कार नज़र आते हैं।

शेर 1
बस यूँ ही किसी पर उँगली न उठाओ साहिब,
सब के सब लोग यहाँ साहिब-ए-किरदार नज़र आते हैं।

शेर 2
महँगाई ने किया हाल बुरा है देखो,
आज वीरान से क्यूँ शहर के बाज़ार नज़र आते हैं।

शेर 3
उनको अब तक कोई पहचान सके भी कैसे,
वो बदलते हुए हर रंग में हर बार नज़र आते हैं।

शेर 4
वो मिरे दिल में कुछ इस तरह से आ कर बस हैं,
बंद आँखों में भी बस उनके ही दीदार नज़र आते हैं।

शेर 5
कौन कहता है कि करते हैं सख़ावत सब लोग,
याद करने को फ़क़त दो ही या चार नज़र आते हैं।

शेर 6
जब से देखा है हम ने हुस्न-ए-जमाल उनका,
हम फ़क़त उनके ही बस एक तलबगार नज़र आते हैं।

शेर 7
जो ख़ुदा को भी भुला देते हैं दौलत के लिए,
चंद लम्हों में वही लोग कई बार नज़र आते हैं।

शेर 8
आज बैठे हैं यहाँ जितने भी अहबाब-ए-सुख़न,
सब तुम्हारे ही तो यारों तरफ़दार नज़र आते हैं।

शेर 9
चंद सिक्कों में जो बेच आए चमन अपना ही,
आज वो ख़ुद को बड़े साहिब-ए-ख़ुद्दार नज़र आते हैं।


शेर 10
सोच कर और समझ कर ही मिलो अब हम से,
शहर के लोग बहुत ख़ुद से ही बेज़ार नज़र आते हैं।

शेर 11
आज जो लोग स्वयं ही हैं गुनहगार यहाँ,
उनको सब लोग ही शहर में गुनहगार नज़र आते हैं।

मक़ता 1
सीखते-सीखते ग़ज़ल का हुनर ऐ "ज्ञानेश",
अब तिरे शेर भी दुनिया को दमदार नज़र आते हैं।

मक़ता 2
बज़्म में "ज्ञानेश" उन सब को भी देखी है हमने,
शायरों में तो फ़क़त दो ही या चार नज़र आते हैं।
-ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश"
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile