थक कर बैठूं, अगर तेरी छाव में कभी,
तो मेरे लिए एक विश्राम हो तुम।
मेरे शब्दों पर लगे विराम हो तुम,
विकल्प नहीं वरदान हो तुम।
मन विभोर सा जाता, देख कर तुझे।
नीर भरी नयन तो कभी...
मेरे चेहरे की मुस्कान हो तुम,
विकल्प नहीं वरदान हो तुम।
मेरी भाव हो तुम, मेरी स्वभाव हो तुम।
चन्द्र की शीतलता तो रवि की ताव हो तुम।
सुबह की लाली से लेकर ढलते हुए शाम हो तुम।
विकल्प नहीं वरदान हो तुम।
मेरा सुर भी तुम, मेरा गुरूर भी तुम।
तड़प उठे बिन मिलन के मन, हमसे थोड़ा दूर भी तुम।
मेरी ख्वाब हो तुम ,दिल की अरमान हो तुम
विकल्प नहीं वरदान हो तुम।
पूछे जब तेरे बारे में कोई हमसे।
मुख फेर लूं मानो की जैसे अनजान हो तुम,
मेरी पहचान हो तुम मेरी सम्मान हो तुम।
विकल्प नहीं वरदान हो तुम।