चल रहा ये युग दानवों का ।
गुलामी की जीत नहीं ,
आजादी की तुम हार चुनो ।
श्रृंगार नहीं, तुम हथियार चुनो।
बताएगा ये समाज तुम्हे देवी का रूप।
करेंगे शोषण तुम्हारे भोलेपन का
लक्ष्मी नहीं, काली की अवतार चुनो
श्रृंगार नहीं ,तुम हथियार चुनो।
शिक्षित होना ही है सम्मान तेरा,
काबिलियत ही है पहचान तेरा।
घर की चारदीवारी नहीं,अपना अधिकार चुनो।
श्रृंगार नहीं तुम हथियार चुनो।
मत करो भरोसा तुम हर किसी बेगाने पर।
बैठा है जालिम पता नहीं किस रूप में ठिकाने पर।
सुंदरता का पता नहीं पर तुम संस्कार चुनो।
श्रृंगार नहीं तुम हथियार चुनो।
ये हथियार चाहे कलम की, हो या तलवार की,
तुम्हारे शोषण की हो या तुमसे अत्याचार की।
हर परिस्थितियों में खुद को तैयार चुनो।
श्रृंगार नहीं तुम हथियार चुनो।
-गुलशन झा