चंद्रयान का सफल परिक्षण, 'इसरो' विजय अभियान बना।
विश्व विजय विज्ञान जगत में, भारत फिर सम्राट बना।
लक्ष्य प्राप्त कर 'विक्रम' अपना, 'प्रज्ञान' विश्व विख्यात बना।
'चाँद' की चाँद पे लहरा तिरंगा, भारत माँ का सिरमौर बना।
गौरवांगित हर भारत वासी, ऐतिहासिक क्षण आज बना।
'सोमनाथ' संग घोर परिश्रम, विज्ञान विशारदों ने दर्शाया।
मोदी जी का प्रबल प्रोत्साहन, सबल प्रेरणा सिद्ध हुआ।
धरती माँ ने राखी भेजी, चंदा मामा मन हर्षाया।
-संतोष कालरा