कवि हूँ,
लेकिन राजा हरीशचन्द्र के ख़ानदान का नहीं।
फिर भी झूठ कम बोलता हूँ,
क्योंकि सच्चे क़िस्से इतने आते हैं
कि झूठ का नम्बर ही नहीं आता।
सच लिखता हूँ,
पर सच कभी-कभी झूठ लगता है-
क्योंकि समय और परिस्थितियाँ बदलने से
घटनाएँ नहीं,
घटनाओं का अर्थ बदल जाता है।