विज्ञापन

मैं रोशनी की एक किरण बनना चाहता हूँ

Dr BKS Sanjay

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी तो अभिलाषा है
        
                                                    
                            
जीवन भर दीपक की तरह
औरों के लिए जलूँ,
अपनी अन्तिम साँस तक।

मैं दीपक की तरह जीवन चाहता हूँ,
दूसरों के लिए जलना चाहता हूँ।
पर मुझे जलने के लिए
तेल की आवश्यकता है–
तेल की भी एक अभिलाषा है।

क्योंकि हर जीव की
प्यार की अभिलाषा है,
जीने की अभिलाषा है,
जलने की भी अभिलाषा है।

मैं रोशनी की एक किरण बनना चाहता हूँ,
बस इतना ही चाहता हूँ।
27 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile