तुम एकल हो,तुम प्रतिपल हो,,
तुम ही निर्झर की कल-कल हो,
तुम बादल हो,तुम ही सागर,
तुम अमृतमय गंगा जल हो,,,
तुम सम्यक हो,तुम शास्वत हो,
तुम मास कार्तिकी आखत हो,,
तुम सदानीर सी हृदय द्वार को,
लांघत हो, हां ,लांघत हो,,,,
तुम सगुण तत्व,में बसती हो,
तुम माया,मोह की ब्याधा हो,
तुम बिन आधे हैं राम कृष्ण,
तुम मातु जानकी,राधा हो,,
तुम सुनती हो,तुम कहती हो,
ब्रज के,कण कण में रहती हो,
तुम ही बंशी हो श्री कृष्ण की,
तुम मधुर मनोहर बजती हो,
तुम सत्य प्रेम, अक्षय वट हो,
तुम ही कालिन्दी की तट हो,
तुम रोम रोम में,बसने वाली,
राधे,राधे,की रट हो,,
-दीपेन्द्र तिवारी