कुछ शब्दों से कह दो तुम
मेरा प्यार अगर हो तुम ।
आड़ी तिरछी रेखांकन की
एक पहेली हल कर दो तुम ।
तुमसे था इक प्यार का वादा
मिलकर साथ निभा दो तुम।
जिद थी मेरी रूह में बसकर
महका दूं मन दिल दे दो तुम ।