विज्ञापन

एक ऐसी कहानी आती है

Dinesh GOSWAMI

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं अभी जीवित हूं
        
                                                    
                            

लोगों ने शूल बिछाए,
फिर भी मैं खड़ा रहा।

हर एक अंग को तोड़ा,
मुझे चल न पाएँ
ऐसी राहों में।

हर एक घूंट को
पिया मैंने।

वार किया लोगों ने
बुद्धि और मन पर,
जैसे ठहर सा गया
बर्फ-सा।

मेरे विश्वास को तोड़ा,
जैसे रह जाए
अपंग-सा।

फिर भी मैं चलता रहा,
जैसे हो विश्वास
हनुमान-सा।

लोग छूटे,
सपने टूटे,
फिर भी टिका रहा।

मेरे संघर्ष के दिनों में
एक ऐसी कहानी आती है,
लोगों ने हँसकर
मन में बैर बाँधे हैं।

मैं टूटा,
मगर सपनों को
समझाया है।

लोग सोच रहे हैं,
कब ये परिस्थिति हार जाए,
मेरे हौसलों ने
अभी घुटने नहीं टेके हैं।

मेरे हौसलों की उड़ान
शिखर तक ले जानी है,
क्योंकि मैं अभी जीवित हूं।
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile