राह भले ही आँखों के आगे स्पष्ट न हो,
मंज़िल की अभिलाषा हृदय में जीवित रखो।
संशयों के कुहासे में कब तक भटकोगे,
साहस का दीप जलाकर पहला कदम तो रखो।
आकांक्षा को योग्यता का संबल मिले,
योग्यता को कर्म की सन्निधि;
स्वप्न फिर स्वप्न नहीं रहते,
नियति के द्वार पर दस्तक देते हैं।
- धनंजय कुमार मिश्र