नज़र मिला कर मुस्कुरा देना,
हम को दीवाना यूँ बना देना।
तुम्हारे साथ ज़िंदगी हसीं है,
उम्र भर साथ तुम निभा देना।
चाँद खोया है और अंधेरा है,
जुल्फ़ों को चेहरे से हटा देना।
कभी कोई गिला या शिक़वा हो,
सबब जो हो हमें बतला देना।
तुम्हें ख़ुशियाँ मिलें जहाँ भर की,
चाहता हूँ इक ऐसी दुनिया देना।
"शमीम" साथ हम न छोड़ेंगे,
वफ़ा के बदले तुम वफ़ा देना।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"