आ गई शरद ऋतु, फ़िज़ा निखर गईं,
भीनी भीनी ख़ुशबू हवा में बिखर गई।
धूप में तपिश नहीं, छाँव है ठंडक भरी।
रात के आलम में ख़ामोशी सी भर गई।
खेतों में लहराई सरसों फूल खिल गए
धरती एक दुल्हन की तरह से सँवर गई।
ओस की बूँदें पत्तों पर मोती सी ठहरीं,
फूलों की ख़ुशबू हर तरफ बिखर गई।
कोहरे की चादर से ढंक गए सभी मंज़र,
आँखों में तस्वीर दिलकश सी भर गई।
रातें और बातें भी लंबी हो गईं "शमीम",
आलम-ए-पुर-बहार हरेक रात कर गई।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"