कश्ती तो डगमगाए
साहिल के हाथ से,
तूफान है उमड़ता
हिम्मत के हाथ से ।
आशाओं के दीप हमने
जलाए अंधेरे सिमट गए,
हवाओं का रुख बदला
वह भी पलट गए ।
साहस अगर हो तो
किस्मत बदल जाती है,
अपनों का साथ हो तो तकदीर संवर जाती है।
मोहब्बत कोई करे
यह किस्मत की बात है,
अपनी भी हो यदि रुचि
तो दुनिया भी साथ है।
-त्रिपुरा कौशल