विज्ञापन

दो घड़ी बैठो तो सही

Choudhary Tripura

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दो घड़ियाँ बैठ तो जाओ पास,
        
                                                    
                            
करनी है तुम से दिल की बात।

पूछना है, क्या हुई खता बता,
क्यों नही करते हो दो पल बात।

बताना है तुमको यह एहसास,
तुम बिन नहीं है कोई औकात।

जताना है हक , तुम पर हमारा,
काटे नहीं कटते दिन और रात।

न चलेगा कोई बहाना तुम्हारा,
देनी होगी प्रेम की सौगात।

छोड़ दो तितलियों पर मंडराना,
होगी फिर आँसुओं की बरसात।

हर जन्म मिले जो साथ तुम्हारा,
हरगिज़ देंगे हम मौत को मात।

मुझे अब न जीना गवारा,
सातों जन्म मिले साथ तुम्हारा।
-त्रिपुरा कौशल
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile