हौसलों की डगर
नन्हें क़दम बढ़ते आगे,
कदम डगमगाते जाते हैं।
रोटी कमाने की जिद है
मगर हौंसले खत्म न हो पाते हैं।।
दृश्य बड़ा विहंगम लगता,
पतली रस्सी वजन थामें है।
सिर पर है पिरामिड रखा
हाथ में डंडा वह यहां थामें है।।
खेल नित जीवन में चलता
नट बनता यहां संसार है।
हर क़दम पर खतरा यहां पर
जीवन में चलता व्यवहार है।।
बच्चों को सिखाते बचपन से
शिक्षा का जीवन में अंधकार है।
यही शिक्षा है बस रोटी कमाने की
जहां खेल देख खुश होता संसार है।।
डर भय को दूर भगाना
रोज रोज का यहां काम है।
रस्सी पर चलकर खेल दिखाना
जीवन का एक बड़ा संग्राम है।।
-चन्द्र शेखर मार्कंडेय