विज्ञापन

चुभन होती सीने में, जलन होती आँखों में

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये मैंने जाना, ये तूने जाना,
        
                                                    
                            
ये कैसा प्रेम दीवाना।
कैसे करूँ मैं तुमसे बहाना,
ये राज़ है मैंने जाना।

जिस गली से गुज़रे, लोग मारे ताना,
ये कैसी लीला है तेरे ऊपरवाले की,
इतनी-सी बात मैं न जान पाया,
ये मैंने जाना, ये तूने जाना,
ये कैसा प्रेम दीवाना।

चुभन होती सीने में, जलन होती आँखों में,
थोड़ी-सी आहट तेरी गूँजती है कानों में।
दिल की बात दिल में ही रह गई,
अंगारों-सी तपिश है मेरी साँसों में।

कैसे करूँ इज़हार, समझ न आया,
मैं था नादान, तेरा हाथ न थाम पाया।
ये कैसा प्रेम दीवाना,
मैं जान ही न पाया इसे।
- भुनेश्वर अनंत
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all