विज्ञापन

वो गाँव का विकास क्या कर पाएगा!

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बड़ी मुश्किल से बने थे उपमुखिया,
        
                                                    
                            
गाँव में घूमते सीना तानकर मुखिया।
लिखाते थे गाड़ी में अपना नाम,
जैसे मिल गया हो दिल्ली का मुकाम।

घर आकर बीवी को रुतबा सुनाते,
अपनी तरक्की के किस्से बनाते।
बीवी ने तरेरकर पूछा तत्काल,
"कितना रुपया लाए हो इस बार?"

घर-बार छोड़कर गैरों संग घूमे,
घर के पैसे मयखाने में झोंके।
बोले, "मेरे बिना मुखिया का पत्ता नहीं हिलता,
मैं जो कह दूँ, वही गाँव में चलता!"

बीवी बोली, "जरा अक्ल पर डालो पर्दा,
सड़क पर पानी बह रहा है गंदा।
नाली बनवाते नहीं, भाषण देते हो,
चौराहे पर रोज बड़ाई करते हो।
गाँव में करते हो रोज रोज लड़ाई,

खुद को बताते हो बड़े पहुँचवाला
फिर क्यों नहीं सुनता तुम्हारा ऊपर वाला?"

सुनकर उपमुखिया हुए पानी-पानी,
बीवी ने खोल दी सारी कहानी।
बोले, "अरे भाग्यवान! थोड़ा तो करले मान,
गाँव में चलता है अपना फरमान!"

बीवी बोली, "बस करो ये बखान,
घर में तो चलता है मेरा फरमान।
बीवी-बच्चों ने खूब सुनाई खरी-खोटी,
उपमुखिया जी की निकल गई चोटी।
काम तो हुआ नहीं, बीत गए साल अढ़ाई,
कुर्सी की शान गई, घर में भी शामत आई!


मन ही मन मैंने सोचा -

गाँव का नेता बनना आसान नहीं जनाब,
वादों से नहीं बनता जनता का नवाब।
जो घर की नाली नहीं बनवा पाया,
वो गाँव का विकास क्या कर पाएगा!

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile