तुझे देखे बिना मुझे चैन कहाँ,
दिनभर तेरी याद सताती है।
आखिर भूलूँ तो भूलूँ कैसे,
हर पल तेरी याद आती है।
तेरे खातिर गली-मोहल्लों में,
हम हो गए बदनाम।
सुबह-शाम लेते रहते हैं,
बस तेरा ही नाम।
यारों की महफ़िल में हम खाते हैं गाली,
वो समझते हैं हमें अनाड़ी।
कैसे समझाऊँ उन यारों को,
मेरे दिल पर तो तेरी ही है सवारी।
ऐ सनम! रुसवा न होंगे तेरे प्यार में,
तेरे लिए लड़ जाएँगे हर हालात से।
जी लेंगे घूँट-घूँट करके,
ग़म का ज़हर भी मुस्कुराकर पी लेंगे।
- भुनेश्वर अनंत