विज्ञापन

ऐ सृष्टि के रचयिता! तुझे मेरा शत-शत प्रणाम

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इतनी खूबसूरत दुनिया बनाई है तूने,
        
                                                    
                            
ऐ मेरे बनाने वाले, कितनी अद्भुत कारीगरी दिखाई है तूने।

कण-कण में तेरी कला का नज़ारा है,
ये आसमां, ये धरती, सब तेरा ही सहारा है।

छोटे-बड़े हर जीव का रखा तूने ख्याल,
किसी को पंख दिए, किसी को दिए कदमों की चाल।

नदी को बहना सिखाया, पंछियों को उड़ान दी,
हर जीव को जीने की एक नई पहचान दी।

पापी हो या धर्मात्मा, सबको जीवन दिया,
किसी से न पूछा तूने, क्या कर्म है तेरा किया।

सूरज की रोशनी पर न किसी का अधिकार,
चाँदनी बाँटती रहती है सब पर अपना प्यार।
कितनी बेशकीमती जान इस मिट्टी में डाली है,
हर फूल में खुशबू, हर डाल पर हरियाली है।

तेरी महानता का बखान भला कौन कर पाएगा,
जो तुझे समझने चला, वो खुद को छोटा पाएगा।

ऐ सृष्टि के रचयिता! तुझे मेरा शत-शत प्रणाम,
तेरी बनाई इस दुनिया को मेरा बारंबार सलाम।
-भुनेश्वर अनंत
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all