मर्द तो आखिर मर्द होता है,
लोग कहते हैं, वो पत्थर दिल होता है।
आँसू का एक कतरा तक न निकला,
न जाने उसने कैसा दर्द सहा होता है।
मगर मर्द को समझता है कौन,
घूँट-घूँटकर जीना तो उनकी आदत है।
आँसुओं को पानी बनाकर पी जाना,
शायद इसी का नाम उनकी हिम्मत है।
रिश्ता भी ऐसा निभाता है,
जैसे मधुमक्खी का छत्ता होता है।
सबकी खुशी में अपनी खुशी देखता है,
अपनी चाहत कभी नहीं बताता है।
छिप-छिपकर वो अकेले रोता है,
लोग मुँह से रोते हैं, वो अंदर ही अंदर घुटता है।
मगर रिश्तों की डोर कभी नहीं छोड़ता,
अपने ग़म की बात किसी से नहीं बोलता।
मगर कितना ग़म सहता है वो,
यह समझता नहीं कोई इंसान।
हँसते चेहरे के पीछे छिपा दर्द,
बन जाता है उसकी पहचान।