मैं तो एक कवि हूँ,
भोला-भाला, सीधा-सादा।
लिखता हूँ मैं मन की बात,
मगर देता नहीं कोई मेरा साथ।
कलम से निकलते हैं अंगारे,
दोस्त भी मुँह फुलाए प्यारे।
खुश होता हूँ मैं देखकर,
अंतरमन के अनोखे नज़ारे।
काले-पीले के भेद न जाने,
वो भी मुझसे दूर रहें, करके बहाने।
समंदर के मोती चुनकर रखता हूँ सिरहाने,
कोई माने या न माने।
शब्दों का जादू मुझे आता नहीं,
ये शौक भी मुझसे जाता नहीं।
अब तो कविता मुझे भुलाती नहीं,
हाय रे कविता! तेरे बिना नींद आती नहीं।
- भुनेश्वर अनंत