विज्ञापन

कफन में जेब नहीं होती

Bhawesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कफन में जब नहीं होती,
        
                                                    
                            
कफन में जब नहीं होती ।
इक हाथ आते, दूजे, जाते देर नहीं होती,
इक हाथ आते, दूजे,जाते देर नहीं होती,
कफन में जेब नहीं होती,
कफन में जेब नहीं होती ।
इस ऑफिस में उस ऑफिस में,
साइन ना होता बिन टका नोटिस में,
इस ऑफिस में उस ऑफिस में,
साइन ना होता बिन टका नोटिस में ।
चाहे कोई योजना आए,
कमीशन खोरी पांव पसारे,
चाहे कोई योजना आए,
कमीशन खोरी पांव पसारे ।
गरीब, लाचार, वेवस का लूट ला कर,
खूब खिलाया परिवार में आकर,
गरीब, लाचार, वेवस का लूट लाकर,
खूब खिलाया परिवार में आकर ।
इक दिन थक जाओगे जब,
घर से भी दुत्कारे जाओगे तब,
इक दिन थक जाओगे जब,
घर से भी दुत्कारे जाओगे तब ।
पल-पल गुजरे समय की याद आएगी,
कांप उठेगा तब रूह तुम्हारा,
कोई ना होगा तब तेरा सहारा,
पल पल गुजरे समय की याद आएगी,
कांप उठेगा तब रूह तुम्हारा,
कोई ना होगा तब तेरा सहारा।
नोच खाएगा तेरा बीता हुआ कल,
काम ना आएगा परिवार का बल,
नोच खाएगा तेरा बीता हुआ कल,
काम ना आएगा परिवार का बल ।
सोच में डूबा होगा तेरा मन,
क्या कर दिया, मेरा यह तन ,
हाथ पटक कर, सर नोच कर,
पछताएंगा तन पटक- पटक कर,
हाथ पटक कर, सर् नोच कर,
पछताएंगा तन पटक- पटक कर ।
वापस ना आएगा वो दिन,
तड़पाया था हरा नोट, गिन गिन,
वापस ना आएगा वो दिन
तड़पाया था हरा नोट, गिन गिन ।
अंत में तेरे जाने के बाद,
तेरे धन पर जो करेगा राज,
अंत में तेरे जाने के बाद,
तेरे धन पर जो करेगा राज ।
उसके आने वाला पीढ़ी,
एक-एक कर बनेगा कोढी,
उसके आने वाला पीढ़ी,
एक-एक कर बनेगा कोढी।
दो बूंद आंसू के सिवा,
तुझे कुछ और नहीं मिलेगा खोटी,
तुझे कुछ और नहीं मिलेगा खोटी ।
क्योंकि,
कफन में जेब नहीं होती,
कफन में जेब नहीं होती,
कफन में जेब नहीं होती ।
- शिक्षक संतोष कुमार
 
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile