विज्ञापन

तझड़ में भी तेरी यादों को सँजो कर रखूँगा

Ayush Ranjan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो मछली थी, जिसे तैरना भाता था,
        
                                                    
                            
मैं पंछी था, जिसे बस उड़ना आता था।

वो नदी थी, जिसे रुकना या मुड़ना ना आता,
मैं पहाड़ सा था, जिसे आगे बढ़ना ना आता।

वो मौसम थी हरियाली की,
मैं पतझड़ सा कहीं खोया था,
वक़्त की धारा भी बहती रही,
और मैं बस अपनी बेपरवाही में सोया था।

ये कैसा इश्क़ हुआ, कोई मुझे समझाए,
इन उलझी राहों में अब कौन राह दिखाए?

मैं चाँद बनना चाहता हूँ,
पर क्या वो सूरज बन सकती है?
जिसकी रोशनी से मैं चमक उठूँ,
क्या ऐसी कोई बात बन सकती है?

मैं आसमान बनना चाहता हूँ,
कि तारों को बाँहों में समेट लूँ,
जो ख़्वाब बिखरे हैं कहीं,
उन्हें अपने आँचल में लपेट लूँ।

मछली सा ना सही, हवा में भी तैर लूँगा,
तेरे एहसास को हर साँस में घेर लूँगा।
नदी सा साथ ना बह सकूँ,
पर पहाड़ बनकर धारा ज़रूर दूँगा,
तुझे आगे बढ़ने का हौसला, मैं हर पल पूरे दिल से दूँगा।

पतझड़ में भी तेरी यादों को सँजो कर रखूँगा,
तेरी रोशनी पाकर, मैं फिर चाँदनी सा खिल उठूँगा।
छोड़ सब कुछ, बस एक बार मेरा हाथ पकड़ ले,
मैं ख़ुद बदल जाऊँगा, बस तू मेरे साथ चल ले।
तू बस चलते रहना, मैं हर मोड़ पे साथ निभाऊँगा,
जहाँ तेरा दिल चाहेगा, मैं वहीं चला आऊँगा।
-आयुष रंजन
 
5 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile