बदअमली भरपूर हुई है।
उपदा अब नासूर हुई है।।
सत्ता जैसे ऐश करेगी-
बेबस सी जमहूर हुई है।
जिसको पाना दुर्लभ होता-
वो खट्टे अंगूर हुई है।
घपला इतना बढ़ता जाता-
दुनिया सच से दूर हुई है।
निष्ठा आज नहीं मिलती है-
सच्चाई मजबूर हुई है।
-अविनाश ब्यौहार