विज्ञापन

कम पैसों से घर चलाना मुश्किल है

Arjun Pandit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कम पैसों से घर चलना मुश्किल होता है,
        
                                                    
                            
थोड़ा-थोड़ा काम करके कमाना होता है।
नए जमाने में बहुत से खर्च होते हैं,
दूसरों की चीज देख- देख कर चर्चे होते हैं,
ब्रांडेड कपड़े ,ब्रांडेड जूते ,ब्रांडेड ही हर डिमांड हो...
हर जरूरत पूरी करना मुश्किल होता है,
कम पैसों में घर चलना मुश्किल होता है।
गलत इन्वेस्टमेंट से हमेशा बचना चाहिए,
पैसों को बचाकर बैंकों में रखना चाहिए,
गैर जरूरी चीजों पर जब ,
अपनी एक लगाम हो,
प्राप्त को पर्याप्त समझकर उसमें जीना चाहिए ,
आय केवल सीमित एक स्तोत्र होता है,
कम पैसों से घर चलना मुश्किल होता है।
थोड़ा-थोड़ा काम करके कमाना होता है।
पैसों की आवाजाही का पूरा हिसाब रखना ,
आउटगोइंग को कम करके इनकम के सोर्स बढ़ाना ,
बैंकों में F.D.करो या म्यूचुअल फंड में लगाओ ,
जमा हुई पूंजी से चाहे रियल एस्टेट खरीदना,
सही उपयोग से पैसा भी मजबूत होता है,
कम पैसों से घर चलना मुश्किल होता है।
थोड़ा-थोड़ा काम करके कमाना होता है।
 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7431 कविताएं

View Profile