वो अपने गाँव की गलियाँ मुझे अब याद आती हैं।
सँवरती धूप की कलियाँ मुझे अब याद आती हैं
हवेली में नहीं लगता मिरा दिल इक घड़ी साहिब।
महकती गाँव की बगियाँ मुझे अब याद आती हैं।
नजर के तीर पर उड़ती हुई आज़ाद फिरती थीं।
वो मेरे हाथ की तितली मुझे अब याद आती हैं।
लगा देती थीं माथे एक प्यारा सा मिरे नुक़्ता।
वो अम्मी जान की बिं दी मुझे अब याद आती हैं।
सुलाती थीं जो परियों की कहानी कह के रातों में ।
कहानी दर कहानी भी मुझे अब याद आती हैं ।
उठी जब पालकी रोई लिपट कर सब की सब मुझसे।
जुदाई में वही सखियाँ मुझे अब याद आती हैं।
- आसिफ बदायूँनी