शब्द हमारे मंत्र बन जाते हैं
शब्द विकास तंत्र बन जाते हैं
इसीलिए तो कहता हूं सकारात्मक सदा बोलो
जब मुंह तुम अपना खोलो
शब्दों को तोल तोल कर बोलो
शब्दों में मिस्री घोल कर बोलो।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'