पान के दुकान में
ढेर सारे मकान पे
सिगरेट के डिब्बे पे
बड़े बड़े अक्षरों में
लिखा होता है
"धूम्रपान से कैंसर होता है"
आदमी कितना मूर्ख होता है
पढ़ कर
बढ़ कर
आगे सिगरेट पीता है
जान बुझ कर विष पीता है
फिर मर मर के जीता है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'