मैं उत्तरी बिहार का हृदय हूं
मैं मुजफ्फरपुर हूं
मैं हिंद का कोहिनूर हूं
मैं उत्तरी बिहार की राजधानी हूं
मैं सांस्कृतिक राजधानी हूं
मैं साहित्यिक राजधानी हूं
मैं व्यापारिक राजधानी हूं
मैं शैक्षिक राजधानी हूं
मैं लीची पुर हूं
मैं पटना से नहीं दूर हूं
मैं अहंकार से दूर हूं
मैं प्यार से भरपूर हूं
मैं संसार का प्यार हूं
मैं कपड़ों का भंडार हूं
मैं सूतापट्टी हूं
मैं सस्ता शहर हूं
मैं सच्चा शहर हूं
मैं शिव का शहर हूं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'