लड़ना सीखो,भागना नहीं
लक्ष्य चुनना सीखो,लक्ष्य त्यागना नहीं
हक पर अड़ना सीखो,डरना नहीं
जीना सीखो, मरना नहीं
सुधरना सीखो,बिगड़ना नहीं
पनपना सीखो, सड़ना नहीं
उभरना सीखो, दबना नहीं
डटना सीखो,सहमना नहीं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'