राम की जय हो
श्याम की जय हो
सबकी जय जय हो
भारत मां की जय हो
सारे संसार की जय हो
मानव प्यार की जय हो
किसी की कभी न हो हार
हो सबको सच्चाई सदा स्वीकार
हो सबका विकास
हो सभी में विश्वास
हो पूरी सबकी आस
हो अपनी अवनी और आकाश
हो ईमान हमारे पास।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'