तुम भी बहलाते रहे और हम बहलते रहे
लम्हों को भी जीते रहे जीने के लिए हम
अब छोड़ दिया फ़ुर्सतों में याद भी करना
आए थे खुले जख्मों को सीने के लिए हम
जज्बात जो बहके हुए थे जब सम्भल गए
फिर लौट आए जिंदगी जीने के लिए हम
क्यों चाहते हो अब यहां उम्रें गुजार दें
थी कोई प्यास,आए थे पीने के लिए हम
कितनी भी बुझाओ, ये प्यास बुझ नहीं सकी
नजरें करेंगे सिर्फ सफीने के लिए हम