कोई सितम ऐसा तो होगा
ये दिल उस पर रस्क करेगा
तुझसे सोहबत छोड़ भी देगा
चलते फिरते रुकते सोते
दूर से कुछ आवाज सी देगा
सामने तू जब भी ना होगा
अक्सर तुझसे बात करेगा
थोड़ी झलक देखी है तेरी
फिर भी तुझे ना भूल सकेगा
सांस सांस में बात बात में
दिल की हर धड़कन सा होगा
जीवन की अंतिम घड़ियों में
रब के साथ में तू ही होगा
अब तो कुछ आराम से जी लो
इतनी जहमत कौन करेगा