गुजरते वक्त की परवा हमें नहीं होती
हो तुम खयाल में तो कुछ खबर नहीं होती
ये दुनिया यूं तो पूछती है रोज हाल मेरा
मेरे हालात से पर बाखबर नहीं होती
रोग चाहत का लाईलाज सुना था जाना है
इधर कुल दिन हुए उसकी नजर नहीं होती
चला आता हूं तो यादें उसी की आती हैं
जो हुआ करती थी उम्मीद अब नहीं होती