मुसाफिर हम,मुसाफिर तुम,
चलते रहें कदम-दर-कदम।
राहें नई,मंज़िल नई,
साथ हो अपना हरदम।।
धूप मिले या छाँव मिले,
जीने के कुछ गाँव मिलें।
राहों में काँटे भी सही,
चलने के नए भाव मिलें।।
कुछ तुम कहो,कुछ हम सुनें,
सपनों के दीपक साथ चुनें।
कल किसने देखा है यहाँ,
आज के पल को खूब बुनें।।
नदिया मिले,दरिया मिलें,
जीवन के नए नज़ारे मिलें।
बिछुड़ें कभी जो राह में,
यादों के कुछ सहारे मिलें।।
आएँगे मौसम बदलते,
दीपक उम्मीदों के जलते।
मुसाफिरों का धर्म है,
चलना सदा हँसते-हँसते।।
मुसाफिर हम,मुसाफिर तुम,
चलते रहें कदम-दर-कदम।
- पंडित अनिल