हँसती - खेलती दुनिया उजड़ती देखी,
पानी में पानी की जान तड़पती देखी।
वक्त के आगे की सोचता हूँ मैं,
माचिस के आगे चिंगारी भड़कती देखी।
और जो कलाई मेरी होने वाली थी,
वो किसी और की घड़ी में अटकती देखी।
आईने में मरने की सोचता था मैं,
आईने की जान आईने में लटकती देखी।
वो भी कहा खुश थी यकीन मानो,
उसी की शादी में उसी की नज़रें भटकती देखी ।।
-आलोक शर्मा