लोगों ने सफर में ही जीने का लुत्फ़ उठाया है
मज़ा मंज़िलें पाकर किसे यहाँ आया है
खुशियों की कीमत जानी है उन्हीं से तो
हमने यूँही नहीं सर माथे ग़मों को बैठाया है
जब भी वो अपनी पर आया है
ज़माने ने हर दिन अहसानों को गिनाया है
वो तभी तो तितली बनी होगी, जब
रंगों के समंदर में खुद को जा डुबाया है
क्यों हों नम ये आँखें किसी की
हर किसी की रुख़सती का वक़्त आया है
पीठ पीछे तारीफें हुईं जितनी
उसने फकत उतना ही यहाँ कमाया है
आलोक किसी को कलंदर यूँही नहीं कहते
उसे अपनी मस्ती में मगन रहने का हुनर आया है
-आलोक