विज्ञापन

मैं शिव का दिवाना हूं

Akhilesh Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं शिव का दिवाना हूं मस्ती में रहता हूं
        
                                                    
                            
सावन में भोले बाबा की भक्ती में रहता हूं
मैं शिव का दिवाना हूं, मस्ती में रहता हूँ,
सावन में भोले बाबा की भक्ती में रहता हूँ,।

मैं सेवक हूं शिव का, शिव मेरे स्वामी हैं,
वो देख रहे सब कुछ, वो अन्तर्यामी हैं,
शिव जान ही जातु हैं, मैं जो भी करता हूँ,
सावन में भोले बाबा की भक्ती में रहता हूँ।
मैं शिव का दिवाना हूँ----

देवों के देव हैं वो, महादेव कहे जाते,
सुख, सम्पति, धन ,वैभव सब उनसे ही आते,
वो ध्यान में बैठे हैं, मैं शरण में बैठा हूँ,
सावन में भोले बाबा की भक्ती में रहता हूँ।
मैं शिव का दिवाना हूँ----

ये दुनिया पराई है, ये लोग पराये हैं,
एक शिव ही हैं अपने, जो सब में समाये हैं,
मैं भक्त हूं शिव जी का, शिव को ही जपता हूं,
सावन में भोले बाबा की भक्ती में रहता हूं।
मैं शिव का दिवाना हूं----

मैं शिव का दिवाना हूँ, मस्ती में रहता हूँ,
सावन में भोले बाबा की, भक्ती में रहता हूँ,
मैं शिव का दिवाना हूँ----

 
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile