विज्ञापन

कैसे निकलूं कैसे निकलूं

Akhilesh Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी आँखों में डूब गया हूं
        
                                                    
                            

तेरी आँखों में डूब गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

तेरी यादों में खोया हुआ हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

तेरी आँखों में डूब गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

चांद कहां है रात कहां है,
दिल है कहां जज्बात कहां है,
मैं भी कितना बिखर गया हूं,
कैसे संभलू कैसे संभलू।

तेरी आंखों में डूब गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

ना मंजिल है ना रस्ता है,
काली घटा और चलती हवा है,
तेरी जुल्फों में उलझ गया हूं,
कैसे सुलझूं कैसे सुलझूं।

तेरी आँखों में डूब गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

ये भी मुझपर कैसा असर है,
जाता कहीं हूं जाना किधर है,
मैं खुद को ही भूल गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

तेरी आँखों में डूब गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

सात समंदर से भी गहरा है,
तेरी यादों का ये पहरा,
मैं तो इसमें उतर गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

तेरी आँखों में डूब गया हूं,
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।
कैसे निकलूं कैसे निकलूं।

 
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile