ज़माने ने मुझको बहुत कुछ दिया है
ज़माने ने मुझको बहुत कुछ दिया है,
ज़माने को दिल से मेरा शुक्रिया है। 2
ज़माने से मुझको खुशी भी मिली है,
गम भी मिला है हँसी भी मिली है। 2
ज़माने ने शौहरत से हमको नवाजा,
ज़माने ने चाहत का तोहफ़ा दिया है।
ज़माने ने मुझको बहुत कुछ दिया है,
जमानें को दिल से मेरा शुक्रिया है।
ज़माने ने चलना सिखाया है मुझको,
अगर मैं गिरा तो उठाया है मुझको। 2
मेरी राहों को कितना रोशन किया है,
जमानें को दिल से मेरा शुक्रिया है।
ज़माने ने मुझको बहुत कुछ दिया है,
जमाने को दिल से मेरा शुक्रिया है।
ज़माने के दम पर मेरा कारवाँ है,
मेरी यह जमीं है मेरा आसमां है।2
दिलों की ये शरहद, ज़माने के दम पर,
ज़माने से ही मेरा ये गुलिस्तां हैं।
ज़माने ने मुझको बहुत कुछ दिया है,
ज़माने को दिल से मेरा शुक्रिया है।
ज़माने ने मुझको--